अन्य ग्रहों के प्राणी से होगी मुठभेड़

रूसी वैज्ञानिकों ने संभावना व्यक्त की है कि बार-बार धरती पर दस्तक देकर एक रहस्य छोड जाने वाले बाहरी ग्रह के प्राणियों से 2031 तक पृथ्वी पर मनुष्य की सीधी मुठभेड हो जाएगी। रूस की सरकारी संवाद समिति इंटरफैक्स ने रूसी विज्ञान अकादमी के अंतरिक्ष संस्थान के एक शीर्ष वैज्ञानिक के हवाले से खबर दी है कि पृथ्वी से इतर अन्य ग्रहों पर निश्चित रूप से जीवन है और संभावना है कि धरती के मनुष्य का अगले दो दशकों में उन प्राणियों से आमना सामना हो जाएगा।
ज्ञातव्य है कि आकाशगंगा में हमारे सौरमंडल के अतिरिक्त भी अनगिरत सौरमंडलों है जिनके अपने अपने सूर्य है।
अंतरिक्ष संस्थान के निदेशक एवं प्रसिद्ध अंतरिक्ष वैज्ञानिक एंडी पिंकेलस्तीन ने कहा कि इन बाहरी सौरमंडलों में अपने अपने सूर्य की परिक्रमा करने वाले ज्ञात ग्रहों में से 10 प्रतिशत पृथ्वी जैसे ही है। उन्होंने कहा कि यदि उन ग्रहों पर पानी है तो फिर वहां जीवन होने की पूरी-पूरी संभावना है।
उनका कहना है कि बाहरी ग्रहों के प्राणियों के भी पृथ्वी के मनुष्य की तरह ही दो हाथ दो पांव और एक सिर है। उन्होंने कहाकि हो सकता है कि उनकी चमडी का रंग अलग हो लेकिन इस तरह की विविधता तो पृथ्वी के मनुष्यों में भी विद्यमान रहती ही है। उन्होंने कहा कि उनका संस्थान अन्य ग्रहों पर जीवन की मौजूदगी का पता लगाने के काम में पूरी तरह से जुटा हुआ है और अगले 20 वर्षो में यह रहस्य पूरी तरह से खुल जाने की संभावना है|

 http://www.arthmedianetwork.com/images/newsimages/9/img_3_img_26218.jpg 



आपकी टिप्पणी मेरे लिए मेरे लिए "अमोल" होंगी | आपके नकारत्मक व सकारत्मक विचारों का स्वागत किया जायेगा | Haw Can It के लेख पसंद आने पर कृपया Haw Can It ब्लॉग के समर्थक (Follower) बने। सादर धन्यवाद।।

0 comments:

Post a Comment