कमेंट बॉक्स के ऊपर मनचाहा संदेश

कई चिट्ठों पर टिप्पणी करते वक्त आपने देखा होगा कि कमेंट बक्से के ठीक ऊपर एक संदेश लिखा होता है, जिसमें ब्लॉग का लेखक अपने पाठकों से मनचाही अपील कर सकता है या उन्हें अग्रिम धन्यवाद ज्ञापित कर सकता है। रवि रतलामी जी और रंजू भाटिया जी जैसे वरिष्ठ आदरणीय ब्लॉगर ऐसे संदेशों का इस्तेमाल करते हैं। आप भी अपने ब्लॉग पर ऐसा संदेश चुटकियों में लगा सकते हैं।



आइए जानते हैं कमेंट बक्से के ऊपर मनचाहा संदेश लगाने का तरीका-

1. अपने ब्लॉग के डैशबोर्ड पर जाइए।

2. Settings पर क्लिक कीजिए।

3. Comments पर क्लिक कीजिए।



4. पेज को थोड़ा स्क्रॉल कीजिए और Comment Form Message के बक्से तक जाइए।

5. इस बक्से में अपना मनचाहा संदेश लिख लीजिए (या पेस्ट कर लीजिए)।



6. परिवर्तन को सेव कर दीजिए।

अब आपके कमेंट बक्से के ऊपर आपका मनचाहा संदेश दिखने लगेगा।



आपकी अमूल्य टिप्पणी के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद। Haw Can It के लेख पसंद आने पर कृपया Haw Can It ब्लॉग के समर्थक (Follower) बने। धन्यवाद। सादर।।

0 comments:

Post a Comment