सबसे आसान आरकाइव

सबसे आसान आरकाइव (सभी प्रविष्ठियां दिखाएं)

क्या आप भी मेरी तरह ब्लॉगर के मौजूदा आरकाइव से दुखी हैं? साल और महीने के हिसाब से पोस्ट को जमाने का बोरिंग तरीका। अब हम इतनी ज्यादा पोस्ट तो लिखते नहीं कि उन्हें इस तरह जमाकर सबको दिखाएं। तो क्यों नहीं सारी प्रविष्ठियों के टाइटल पाठकों को दिखा दिए जाएं! नमूना यहां देखिए-

इस तरह आप अपनी सभी प्रविष्ठियों के शीर्षकों को अपनी साइडबार में जगह दे सकते हैं। और तरीका भी एकदम आसान है। नीचे दिए गए कोड को देखिए।

<script language="JavaScript" src="http://itde.vccs.edu/rss2js/feed2js.php?src=http%3A%2F%2Fhawcanit.blogspot.com%2Ffeeds%2Fposts%2Fdefault%3Fstart-index%3D1%26max-results%3D999&chan=n&num=999&desc=0&date=n&targ=n" type="text/javascript"></script><noscript><a href="http://itde.vccs.edu/rss2js/feed2js.php?src=http%3A%2F%2Fhawcanit.blogspot.com%2Ffeeds%2Fposts%2Fdefault%3Fstart-index%3D1%26max-results%3D999&chan=n&num=999&desc=0&date=n&targ=n&html=y">View RSS feed</a></noscript>


इसे कॉपी कर लीजिए और नोटपेड या वर्ड फाइल में पेस्ट कर दीजिए। इसमें दो स्थानों पर hawcanit.blogspot.com लिखा है, जिसे यहां लाल रंग से दिखाया गया है। है। आप इसके स्थान पर अपने ब्लॉग का यूआरएल बदल लीजिए। अब आपका कोड तैयार है (यह कोड केवल ब्लॉगर ब्लॉग के लिए ही है, वर्डप्रेस ब्लॉग के लिए नहीं)। इसे अपनी साइडबार में जगह देने के लिए निम्न तरीका अपनाइए।

1. अपने ब्लॉग के डेशबोर्ड में जाएं।

2. लेआउट पर जाएं।

3. एड ए गेजेट पर क्लिक करें।

4. जावास्क्रिप्ट/एचटीएमएल विकल्प चुनें।

5. अपनी इच्छानुसार टाइटल लिखें (या खाली भी छोड़ सकते हैं) और नीचे बॉक्स में ऊपर तैयार किया गया कोड पेस्ट कर दें।

6. परिवर्तन को सेव कर दें।



आपकी अमूल्य टिप्पणी के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद। Haw Can It के लेख पसंद आने पर कृपया Haw Can It ब्लॉग के समर्थक (Follower) बने। धन्यवाद। सादर।।

0 comments:

Post a Comment