सावधान! फेसबुक पर डेरा जमाए हैं ठग



सावधान! फेसबुक पर डेरा जमाए हैं एक करोड़ ठग
नई दिल्ली। क्या आप फेसबुक के जरिए किसी चैरिटी में लेते हैं हिस्सा? क्या आप फेसबुक पर ऑनलाइन सर्वे में दिखाते हैं दिलचस्पी? क्या आप फेसबुक पर अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट कर लेते हैं कबूल? तो हो जाइए सावधान। खतरे की घंटी बज चुकी है। फेसबुक पर आपकी जरा सी लापरवाही आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकती है। आप हो सकते हैं ठगी के शिकार क्योंकि फेसबुक पर घात लगाकर बैठे हैं एक करोड़ ठग। जी हां, सुनकर हैरान होना लाजिमी है लेकिन हकीकत यही है।

दुनिया भर में 14 करोड़ से ज्यादा फेसबुक यूजर हैं। भारत में भी करीब 1 करोड़ 65 हजार लोग फेसबुक का इस्तेमाल करते हैं। और इन 14 करोड़ में से एक करोड़ फेसबुक यूजर फर्जी हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक ऑनलाइन सर्वे और चैरिटी को जरिया बनाकर ये ठग जबरदस्त कमाई कर रहे हैं। आईटी सिक्योरिटी एंड डाटा प्रोटेक्शन फर्म सोफोस की एक रिपोर्ट की मानें तो एक लाख 65 हजार से ज्यादा फेसबुक यूजर एक खास वेबसाइट लिंक का शिकार हो चुके हैं जिसका नाम है हू ब्लॉक्ड यू फ्रॉम हिज फ्रेंड लिस्ट।



आपकी टिप्पणी मेरे लिए मेरे लिए "अमोल" होंगी | आपके नकारत्मक व सकारत्मक विचारों का स्वागत किया जायेगा | Haw Can It के लेख पसंद आने पर कृपया Haw Can It ब्लॉग के समर्थक (Follower) बने। सादर धन्यवाद।।

0 comments:

Post a Comment