ब्लॉग पर संगीत जोड़ने का सबसे आसान तरीका

जो लोग ब्लॉग पर संगीत सुनना और सुनाना पसंद करते हैं, उनके लिए आसान सा तरीका। बस पसंद के गाने ढूंढ़िए, अपनी प्लेलिस्ट बनाइए और उन्हें एक क्लिक से अपने ब्लॉग पर लगा लीजिए। कुछ इस तरह-



क्या आप भी ऐसी ही लिस्ट अपने ब्लॉग की साइडबार में लगाना चाहते हैं। अगर हां, तो  ilike वेबसाईट   के इस पेज पर जाइए। प्लेलिस्ट को नाम दीजिए। गाने ढूंढ़िए। उन्हें जमाइए। इसके बाद जैसे ही आप Done पर क्लिक करेंगे, आपको प्लेलिस्ट का प्रिव्यू दिखाई देगा। अगर यह प्रिव्यू आपको अपने ब्लॉग की साइडबार के लिए ठीक लग रहा है तो इसे आप एक क्लिक पर अपने ब्लॉग की साइडबार में जोड़ सकते हैं।

ब्लॉग पर इस प्लेलिस्ट का फायदा यह है कि आपको किसी तरह के कोड से जुड़ी माथापच्ची नहीं करनी पड़ती। बस क्लिक करते जाइए और यह सीधा ही ब्लॉग की साइडबार में जुड़ जाता है।

इसकी कमी यह है कि फिलहाल इस पर हिन्दी गानों का भंडार काफी कम है। लेकिन उम्मीद है कि इसमें गाने लगातार जुड़ते जाएंगे और आपको अपनी पसंद के गाने मिलते रहेंगे।    



आपकी अमूल्य टिप्पणी के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद। Haw Can It के लेख पसंद आने पर कृपया Haw Can It ब्लॉग के समर्थक (Follower) बने। धन्यवाद। सादर।।

0 comments:

Post a Comment