कम्प्यूटर से करवायें अपना स्वागत

दोस्तों आप अपने कम्प्यूटर को जब स्टार्ट करते हो तो स्टार्टअप में आपको उसकी डिफॉल्ट टोन सुनाई देती है, लेकिन क्या आपको पता है कि उस टोन को बदला जा सकता है। यहां तक कि अगर आप चाहते हो कि आपका कम्प्यूटर आपके नाम के साथ आपको वेलकम कहे तो तो ऐसा भी संभव है। कम्प्यूटर की स्टार्टअप टोन को अपनी इच्छानुसार बदला जा सकता है बस इसके लिए किसी भी टोन का फोर्मेट .wav होना आवश्यक है। ये कार्य करने के लिए आपको निम्न स्टेप फोलो करने पड़ेंगे —
1.सबसे पहले आप जिस टोन को स्टार्टअप टोन बनाना चाहते हैँ उस पर राईट क्लिक कर कॉपी कर लेँ।
2. और अब C ड्राईव को ओपन कर Windows फोल्डर मेँ जाएँ फिर वहाँ Media नाम का फोल्डर मिलेगा उसे ओपन
    करके उसमेँ  राईट क्लिक करके पेस्ट  करें।
3.सभी विँडो क्लोज कर देँ।
4.अब कंट्रोल पैनल खोलेँ। sounds and audio devices ऑप्शन पे जाएँ।
5. Sounds पे क्लिक करेँ। अब नीचे program events मेँ start windows पे क्लिक करेँ।
6.अब नीचे Browse पे क्लिक करेँ वहाँ आपको media फोल्डर मेँ आपका पेस्ट किया हुआ फाईल दिख जाएगा। उसे
   सेलेक्ट करके OK कर देँ फिर apply पे क्लिक कर ok कर देँ।
7.कंप्यूटर को एक बार रिस्टार्ट करें। बस हो गया आपका काम, अब आपके कम्प्यूटर के स्टार्ट होने पर वही टोन सुनाई
   देगी जो आपने अपनी इच्छानुसार लगायी है। वैसे आपको मैं बताना चाहु्गा कि ये सारा काम विण्डो एक्स पी अनुरूप बताया गया ​है।

नोट: अगर आप अपनी मन पसंद आवाज को अपनी रिंग टोन बनाना चाहते हैं तो पहले अपनी आवाज को रिकोर्ड करें और फिर उसे .wav साउन्ड में चेन्ज करके उपयोग ले सकते हो।


आपकी अमूल्य टिप्पणी के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद। Haw Can It के लेख पसंद आने पर कृपया Haw Can It ब्लॉग के समर्थक (Follower) बने। धन्यवाद। सादर।।

0 comments:

Post a Comment