CAPTCHA क्या है और यह कैसे काम करता है ? ? ? ?



हम किसी भी वेबसाइट पर अपना अकाउंट बनाने के लिए जाते है या किसी ब्लॉग में कमेंट लिखने जाते है, तो आपको कुछ स्क्रैम्बल शब्द दिखाई देते है जो आपको देखकर टाईप करने होते है और इन्हे ही CAPTCHA कहते है |हममेंसे लगभग सभी ने इससे पहले इंटरनेट का इस्तेमाल करते वक्त इन्हे टाईप किया होगा, लेकिन क्या आप जानते है वे क्या है और क्यो इस्तेमाल किये जाते है?
CAPTCHA असल में एक प्रोग्राम होता है, जो टेस्ट और ग्रेड तैयार करते है जो सिर्फ मनूष्य पास कर सकते है पर कम्प्यूटर नही | उदाहरण के लिए, नीचे दिखाये गये अव्यवस्थित टेक्स्ट मनुष्य तो पढ़ सकते है, लेकिन मौजूदा कम्प्यूटर प्रोग्राम नही पढ़ सकते|



सरल शब्दों में CAPTCHA यह शब्द सत्यापन परीक्षण है जो केवल मनुष्य पढ़ सकते है और इसकी पुष्टि कर सकते हैं। लेकिन कोई भी कम्प्यूटर निर्मीत प्रोग्राम इसे नहीं पढ़ सकते हैं और सत्यापित नहीं कर सकते।

CAPTCHA  को क्यों विकसित किया गया है?
आम तौर पर सर्च इंजन में रैंक बढाने के उद्देश्य के लिए कई स्पाम प्रोग्राम है जो अपने आप किसी ब्लॉग मे कमेंट देता है | इसके अलावा याहू,  माइक्रोसॉफ्ट जैसी कई कंपनीयां मुफ्त ईमेल सेवा प्रदान करते हैं। कुछ साल पहले इनमेसे बहुत सारी सेवाअें एक विशिष्ट प्रकारे के हमले से पीड़ित हुयी जीसे "बोट्स" कहा जाता है और इसमें अपने आप एक साथ हजारों इमेल अकाउंट के लिए साइन अप हो जाता था |
इसलिए अधिक सुरक्षा की जरूरत सें CAPTCHA विकसित की है।
CAPTCHA हा अर्थ है Completely Automated Public Turing Test To Tell Computers and Humans Apart और इसे सन 2000 में बनाया गया | इसका पहला इस्तेमाल याहू में हुआ |

CAPTCHA के फिचर्स:
  • ब्लॉग में स्पैम कमेंट की रोकथाम - CAPTCHA का उपयोग करके, केवल मनुष्य ही किसी ब्लॉग पर टिप्पणी दर्ज कर सकते हैं।
  • वेबसाइट रजिस्ट्रेशन कि रक्षा - CAPTCHA का उपयोग करने से यह सुनिश्चित हा जाता है की केवल मनुष्य ही रजिस्ट्रेशन कर सके और स्वचलित प्रोग्राम के दुरुपयोग को रोक सके|
  • ऑनलाइन पोल  - किसी भी ऑनलाइन सर्वेक्षण के परिणाम पर भरोसा किया जा सकता है? जब तक यह सुनिश्चत नही हो जाता की केवल मनुष्य ही मतदान कर सकते हैं।
  • डिरेक्टरी हमलों की रोकथाम – पासवर्ड सिस्टम में डिरेक्टरी हमलों को रोकने के लिए CAPTCHA इस्तेमाल किया जाता है।
  • सर्च इंजन बॉट - वेब साइट में बोटस् प्रवेश न कर पायें इसकी सही मायने में की गारंटी होने के लिए captchas की जरूरत है।
  • वार्म और स्पैम -  CAPTCHAs  ईमेल वार्म और स्पैम के खिलाफ एक स्वीकार्य हल की पेशकश करता है | कुछ कंपनियां पहले से ही इस का इस्तेमाल कर रहे हैं।






आपकी टिप्पणी मेरे लिए मेरे लिए "अमोल" होंगी | आपके नकारत्मक व सकारत्मक विचारों का स्वागत किया जायेगा | Haw Can It के लेख पसंद आने पर कृपया Haw Can It ब्लॉग के समर्थक (Follower) बने। सादर धन्यवाद।।

0 comments:

Post a Comment