इन सबसे अच्छे वेबसाइट बिल्डरों के साथ मुक्त में अपनी वेबसाइट फ्री में बनाएं


डिजिटल युग में कई लोग अपनी वेबसाइट बनाना चाहते है| लेकिन हर किसी को वेबसाइट बनाने का ज्ञान नही होता और हर कोई इसके लिए कंपनी या प्रोग्रामर को हाइअर नही करना चाहता| लेकिन फिर भी आप अपनी स्वयं की वेबसाइट फ्री में बनाना चाहते है? तो इसके लिए कई ऑनलाइन वेब साइट है, जो आपकी वेबसाइट का निर्माण करने के लिए फ्री प्लैन की पेशकश करते है| मैने इन साइटस् में से सर्वश्रेष्ठ का चयन करके आपका समय और काम बचाने का फैसला लिया है|

1) wix.com:
अगर आप एक आकर्षक वेबसाइट बनाना चाहते है तो Wix आप के लिए है| यहाँ आप उपलब्ध सैकड़ों टेम्पलेट्स में से कोई भी मनपसंद टेम्पलेट्स को चून सकते है| Wix में हर वर्ग के सैकड़ों कस्टमाइजेबल HTML5 टेम्पलेट्स उपलब्ध है| Wix आपकों साइट में कहीं भी कन्टेन्ट इनसर्ट करने के लिए लचीलापन प्रदान करता है| इसका वेबसाइट बिल्डर ड्रॅग और ड्रॉप है|लेकिन इमसे एक बार प्रोजैक्ट शुरु करने के बाद, आप अपने टेम्पलेट को बदल नहीं सकते| अगर आपने ने डिजाइन को बदला, तो आपको फिर सें कन्टेन्ट को भरना होगा| इसलिए आपके विषय को मैच करने वाले अच्छे टेम्पलेट का चयन पहले से करना ही सबसे अच्छा है|

2) Weebly:
Weebly नए लोगो के लिए अच्छा है, कोई तकनीकी कौशल आवश्यक नही है| इसमे बहुत अच्छे थीम है, जो आपकी वेबसाइट को आकर्षक और व्यवसायी बनाते है| Weebly मे ड्रॅग और ड्रॉप बिल्डर है, जिससे आप आसानी से विगेट्स को वेबसाइट में योजन कर सकते है| Weebly यूजर फ्रेंडली है और उपयोग करने के लिए आसान है| Weebly का फ्री अकाउंट व्यवसायी वेबसाइट बनाने के लिए पर्याप्त टूल प्रदान करता है| यदि आप एक छोटे व्यापारी, डिजाइनर हैं या आप व्यक्तिगत वेबसाइट का निर्माण करना चाहते हैं तो Weebly आप के लिए आदर्श है|

3) Jimdo:
Jimdo भी एक लोकप्रिय वेबसाइट बिल्डर है| यह उपयोग करने के लिए आसान है, ड्रैग और ड्रॉप कार्यक्षमता के साथ अच्छी तरह से ऑर्गनाइज़्ड किया है| Jimdo की एक और फीचर यह है कि आप इसमें 5 आइटम की पूर्ण ऑनलाइन स्टोर बना सकते हैं| Jimdo यूजर फ्रेंडली है और उपयोग करने के लिए आसान है| Jimdo में कस्टम लेआउट, विगेट्स, फोटो गैलरी, गेस्टबूक, आरएसएस फ़ीड, आदि जैसे अन्य फीचर्स है| इसके फ्री अकाउंट में आप को 500MB तक का स्टोरेज मिलता है, जो आम वेबसाइट के लिए पर्याप्त है|

4) Yep:
Yep आपको व्यक्तिगत से पेशेवर वेबसाइट बनाने के लिए 1000 तैयार पेशेवर टेम्पलेट्स प्रदान करता है| इसमे आप को 200MB वेब स्पैस मिलती है| आप चूने हूए टेम्पलेट्स में आप परिवर्तन कर सकते है| इनसे आप फोटो एलबम, फोरम, सदस्यता और कई तरह के विगेट्स जोड़ सकते हैं|

5) WordPress:
वर्डप्रेस एक मुफ्त ब्लॉगिंग प्लेटफार्म और होस्टिंग सर्विस है, जो ब्लॉगर्स के लिए आदर्श है| वर्डप्रेस लंबे समय से अपने क्षेत्र का राजा है| WordPress.com आपके बिझनेस साइट के लिए सबसे अच्छी जगह है| यह बहुत कस्टमाइजेबल है और इसमे बहुत बढ़िया थीम है| लेकिन फ्री थीम इतने कस्टमाइजेबल नही है| यह वेबसाइट के लिए प्लगइन की लंबी सूची प्रदान करता है|

लेकिन सबसे अच्छी चीजें हमेंशा फ्री नही होती, इनमे निचे दि गयी कमी रहेगी -
  • कई प्रोवाइडर yourname.providername.com के रुप में आप को एक उप डोमेन नेम देंगे|
  • निजी वेबसाइट के लिए यह नाम ठीक हो सकते है, लेकिन पेशेवर और व्यावसायिक उपयोग के लिए इनकी सिफारिश नहीं की जा सकती|
  • वे आपको फ्री में बुनियादी लेआउट टेम्पलेट्स प्रदान करते हैं, लेकिन अच्छे डिजाइन टेम्पलेट्स के लिए आपको भुगतान करना होगा|
  • कई प्रोवाइडर आपके मुक्त वेबसाइट पर अपने स्वयं के या अन्य व्यवसायों के लिए विज्ञापन चलाते है| 


आपकी टिप्पणी मेरे लिए मेरे लिए "अमोल" होंगी | आपके नकारत्मक व सकारत्मक विचारों का स्वागत किया जायेगा | Haw Can It के लेख पसंद आने पर कृपया Haw Can It ब्लॉग के समर्थक (Follower) बने। सादर धन्यवाद।।

0 comments:

Post a Comment